फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Truck driver dies of cardiac arrest

Siddharthnagar News: ट्रक चालक की हृदयगति रुकने से मौत

Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Truck driver dies of cardiac arrest
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास सोमवार को ट्रक चालक की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह ट्रक लेकर नौगढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के वीरखंडा थाना क्षेत्र के टेड़ा श्रीराम गांव निवासी रहीश खान (46) पुत्र रहीम खान ट्रक चालक था। सोमवार को वह ट्रक लेकर नौगढ़ की तरफ जा रहा था। मदारीपुर गांव के पास अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौत की सूचना चालक के परिजनों को दी गई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी शुद्धोधन चौकी जगत नारायण यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed