{"_id":"6abd4c60cd301aa9490b496a","slug":"siddharthnagar-news-tree-falls-on-road-traffic-disrupted-for-four-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165585-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर गिरा पेड़, चार दिन से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर गिरा पेड़, चार दिन से आवागमन ठप
Wed, 30 Sep 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। देवकलीगंज से बरगदवा हाईवे जाने वाले मार्ग पर सेहुडी और सेहुड़ा के बीच शनिवार को आम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी सड़क से पेड़ नहीं हटाया गया है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों पर जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। देवकलीगंज से बरगदवा हाईवे तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया है। इस मार्ग से टेड़िया, भावपुर, देवकलीगंज, जगरगठिया, बेलगड़ा, सुकड़हर, हतवा, खुरहुरिया, खम्हरिया, सेहुडी समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सेहुडी-सेहुड़ा के बीच सड़क किनारे स्थित बाग का आम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर पड़े होने से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सेहुडी-सेहुड़ा के बीच सड़क किनारे स्थित बाग का आम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर पड़े होने से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन