फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Training provided to ASHA workers and Sanginis to raise awareness about family planning

Siddharthnagar News: परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने को आशा-संगिनियों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Training provided to ASHA workers and Sanginis to raise awareness about family planning
- पीएचसी बढ़नी में आयोजित प्रशिक्षण में स्थायी और अस्थायी साधनों की दी जानकारी
विज्ञापन

- योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर
ढेबरूआ। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जननी मोबियस टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रशिक्षण सभागार में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों के लिए परिवार नियोजन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी ने की। जननी मोबियस टीम के परिवार नियोजन प्रशिक्षक मनोज कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को परिवार नियोजन की स्थायी और अस्थायी विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दंपतियों को उनकी जरूरत के अनुसार परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देकर उचित विकल्प चुनने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मोबियस फाउंडेशन की ओर से संचालित आकार परियोजना के तहत परिवार नियोजन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परियोजना संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित परियोजना का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना है। जिले के सभी ब्लॉकों में शिविर लगाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष सहभागिता बढ़ाने के लिए गांवों में नियमित रूप से कंडोम वितरण और जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बीसीपीएम, बीपीएम समेत पीएचसी और ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। टीम ने परिवार नियोजन का संदेश प्रत्येक योग्य दंपती तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed