फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Training for the second phase of Census 2027 begins; enumerators to conduct door-to-door visits

सिद्धार्थनगर: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 के दूसरे चरण की स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Sun, 25 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:10 AM IST
सार

एडीएम ने बताया कि पांच से नौ जनवरी 2027 तक रिवीजन काउंट किया जाएगा। इस दौरान गणना अवधि में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने या बच्चे का जन्म होने जैसी स्थितियों में संबंधित जानकारी को संशोधित किया जाएगा। इसके अलावा चार जनवरी 2027 की शाम को बेघर व्यक्तियों का सर्वे भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Training for the second phase of Census 2027 begins; enumerators to conduct door-to-door visits
आईटीआई बसडिलिया में भारत की जनगणना द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत शहर के बसडिलिया स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को निर्धारित समय के भीतर जनगणना का कार्य शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में कर्मियों ने अच्छा कार्य किया है। दूसरे चरण में भी सिद्धार्थनगर जिले को बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने सभी कर्मियों से समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने की अपील की। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह को जनगणना कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों, दायित्वों और निर्धारित समय में सही तरीके से कार्य पूरा करने की जानकारी दी गई। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना का कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। यह अभियान 35 दिनों तक चलेगा।


पांच जनवरी से होगा रिवीजन काउंट
एडीएम ने बताया कि पांच से नौ जनवरी 2027 तक रिवीजन काउंट किया जाएगा। इस दौरान गणना अवधि में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने या बच्चे का जन्म होने जैसी स्थितियों में संबंधित जानकारी को संशोधित किया जाएगा। इसके अलावा चार जनवरी 2027 की शाम को बेघर व्यक्तियों का सर्वे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान लोगों से करीब 40 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी प्रकार का प्रपत्र लेने की जरूरत नहीं होगी। व्यक्ति की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही विवरण दर्ज किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed