फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tiranga Yatra taken out; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed

Siddharthnagar News: निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tiranga Yatra taken out; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed
खुनियांव में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी। स्रोत विज्ञ​प्
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। जिले में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें भारत मां के जयकारे गूंजते रहे। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे और समाजसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन

बढ़नी नगर पंचायत में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से नेपाल सीमा तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। विधायक विनय वर्मा और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन

बढ़नी क्षेत्र के स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा हाथों में लिए बच्चों का कारवां शहर की सड़कों से गुजरा तो लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा नगरपंचायत के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान शोहरतगढ़ एसडीएम राजेश कुमार, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसए शैलेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, बीडीओ अनिशि मणि पांडेय सहित भारी संख्या में अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
नौगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा : सिद्धार्थनगर। नौगढ़ देहात मंडल में मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता की अध्यक्षता में मोहना चौक से मोहाना बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसका नेतृत्व मंडल प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी और भाजपा युवा नेता सत्यप्रकाश राही ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, अनिल चौधरी, खालिक रहमान, नरेंद्र पटेल, संजय कसौधन आदि उपस्थित रहे। भनवापुर व भारतभारी में निकली तिरंगा यात्रा : शाहपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भनवापुर, भारतभारी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के चौखड़ा इंटर काॅलेज से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो बाजार से होते हुए पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई। भारतभारी में भाजपा कार्यालय मोतीगंज से मुख्य बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा, भारत भारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, श्रीनाथ तिवारी, नवल पटेल, राजन अग्रहरि, मंटू गुप्ता मौजूद रहे। डिड़ई में निकली तिरंगा यात्रा : बांसी। भाजपा मिठवल मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डिंडई चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय से डिंडई बाजार तक पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर रमेश धर द्विवेदी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, सुशील मिश्रा, वीरेंद्र राव, राजेंद्र त्रिपाठी शामिल हुए।

शहीदों को किया याद : उसका बाजार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उसका बाजार मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में निकाली गई इस यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed