{"_id":"68bf1cdfdcaf7c642f00e97d","slug":"siddharthnagar-news-thieves-stole-jewelry-worth-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144235-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए
Mon, 08 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के कुसम्ही तैय्यबपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घर वालों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। कुसम्ही तैय्यबपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक परिवार के लोग सोने लगे। सुबह उठने पर जब पशुओं के लिए भूसा निकालने बगल के कमरे में गए तो देखा कि भूसे का जंगला टूटा हुआ है। आनन-फानन में अंदर जाकर देखा तो सरसों की बोरियों में छिपाकर रखे लाखों के जेवरात गायब थे और सरसों जमीन पर बिखरा पड़ा था। चोर घर से एक हार, दो झाला, एक पायल और बिछुआ सहित लगभग दो लाख रुपये तक का जेवरात उठा ले गए। चोरी के घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत राय ने बताया कि मौके पर मौजूद है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। छानबीन की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत राय ने बताया कि मौके पर मौजूद है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। छानबीन की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन