{"_id":"6ad3c783f1ff1f9b8c09ebf0","slug":"siddharthnagar-news-thieves-entered-a-house-via-the-roof-making-off-with-jewellery-and-cash-worth-two-lakh-rupees-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166704-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, दो लाख के जेवर और नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, दो लाख के जेवर और नकदी ले गए
Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बालेजिनवा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बालेजिनवा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालेजिनवा गांव निवासी तुंगनाथ तिवारी के अनुसार, शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखा बक्सा उठाकर गांव के बाहर खेत में ले गए। चोरों ने बक्सा तोड़कर उसमें रखे महिलाओं के करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
गोल्हौरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।