{"_id":"6a7372200e7d41c3c3061397","slug":"siddharthnagar-news-thefts-at-five-schools-in-four-days-gang-member-nabbed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162374-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार दिन में पांच स्कूलों में चोरी, गिरोह का गुर्गा दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार दिन में पांच स्कूलों में चोरी, गिरोह का गुर्गा दबोचा गया
Wed, 05 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस की गश्त खत्म होते ही वारदात को देते थे अंजाम
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लगातार हो रही गैस सिलिंडर चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को क्षेत्र के कौलपुर ग्रांट बंधे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी का एक गैस सिलिंडर, चोरी में प्रयुक्त बाइक और स्कूलों के फाटक और ताले तोड़ने-खोलने के औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि पुलिस की गश्त समाप्त होने के बाद यह गिरोह वारदात को अंजाम देता था।
एसओ हरिओम कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कौलपुर ग्रांट बांध से एक शातिर को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर निवासी पिठनी खुर्द थाना सदर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अथर्व बंजारा निवासी परसा महापात्र, थाना सिद्धार्थनगर और अतीक बंजारा निवासी गोपीजोत थाना मोहाना के साथ मिलकर क्षेत्र के विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।
-- -
पुलिस की गश्त खत्म होते ही वारदात को देते थे अंजाम
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहले लोटन पुलिस की रात्रि गश्त पर नजर रखता था। पुलिस टीम के क्षेत्र से निकलने के बाद और गश्त पूरी कर थाने लौटते ही गिरोह स्कूलों को निशाना बनाता था। इसके बाद विद्यालयों के फाटक और रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी कर भाग जाते थे। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस साथियों की तलाश में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।