{"_id":"68b33864ef80cdac830919f4","slug":"siddharthnagar-news-the-splendor-of-faith-in-the-pandals-gajanan-is-being-worshipped-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143743-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंडालों में आस्था की राैनक, पूजे जा रहे गजानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंडालों में आस्था की राैनक, पूजे जा रहे गजानन
Sat, 30 Aug 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बांसी कस्बे के मंगल बाजार से सजा गणेश प्रतिमा का पंडाल।
- फोटो : संवाद
बांसी। कस्बे में तीन दिन पूर्व से ही गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। भगवान गणेश को समर्पित इस पर्व पर 10 दिन तक आयोजन होंगे। इस दौरान लोग अपने अपने घरों के साथ-साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थलों पर पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
पूरे नगर में गणपति की धूम मची हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के अवतरण के रूप में मनाते हैं। इसी के साथ ही नगर में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन के लिए नगर पालिका ने राप्ती नदी तट पर अस्थाई पोखरे का निर्माण पूरा कर दिया है। अब इसमें पानी की भराई की जा रही है। जिम्मेदारों ने बताया कि विसर्जन रविवार से शुरू होकर मंगलवार तक किया जाएगा।
विसर्जन स्थल की व्यवस्था देख रहे नगर पालिका के लिपिक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विसर्जन की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो इदरीस पटवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।