फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The risk of accident increased due to hanging wires, people are angry

Siddharthnagar News: लटकते तारों से दुर्घटना का खतरा बढ़ा, लोगों में नाराजगी

Sat, 30 Aug 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The risk of accident increased due to hanging wires, people are angry
भारतभारी। नपं क्षेत्र के तरैना में लटकते बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते गांव में बिजली के तार लटक कर झूल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हर समय हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को तारों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तरैना गांव में पिछले कई वर्षों से बिजली के तार लटक रहे हैं। बार-बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। नगर के कई गलियों में बिजली का तार जमीन से मात्र पांच से छह फीट ऊपर ही लटक रहे हैं। इसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन तारों को कसने के लिए विभाग के कर्मचारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार बेसहारा पशु इनकी चपेट में आ जाते हैं, जिसके कारण उनकी मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नगर वासियों में शकील अहमद, जाहिद चौधरी, मो. अहमद, अतीकुर्रहमान आदि का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से तारों को कसने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed