फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The procession of Lord Vishwakarma took place amid cheers

Siddharthnagar News: जयकारों के बीच निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The procession of Lord Vishwakarma took place amid cheers
- विश्वकर्मा सेवा समिति की अगुवाई में नगर के चारों प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस
विज्ञापन

- पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने वाहनों के काफिले के साथ लगाए जयकारे
इटवा। इटवा कस्बे में विश्वकर्मा सेवा समिति की अगुवाई में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। करहिया पुल स्थित मैरेज हाल से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं का काफिला दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ। भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा नगर पंचायत के चारों प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें बढ़नी, बिस्कोहर, बांसी और डुमरियागंज मार्ग शामिल रहे। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस करहिया पुल स्थित मैरिज हाॅल पहुंची।
विज्ञापन

समापन अवसर पर वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को महान शिल्पकार बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, चेयरमैन विकास जायसवाल, पारसनाथ विश्वकर्मा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कृष्णा मिश्रा, रामनिवास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed