फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The price of gold and silver has taken away the peace of people

Siddharthnagar News: सोने-चांदी की कीमत ने छीना लोगों का चैन

Thu, 18 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The price of gold and silver has taken away the peace of people
शहर की दुकान में सोने की खरीदारी करते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों का चैन छीन लिया है। पिछले 10 दिनों में सोने के दाम में करीब तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में ग्राहक सोने की खरीदारी करने में कतरा रहे हैं। स्वर्ण कारोबारियों के मुताबिक अभी कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बढ़ती कीमतों से ग्राहकों के नहीं आने से सराफा व्यापारियों में दुविधा बढ़ गई है। स्वर्ण कारोबारियों के अनुसार खरमास के महीने में दाम घटने की उम्मीद से ग्राहक पहले खरीदारी नहीं किए थे, लेकिन इस समय बढ़ते दाम ने ग्राहकों को और भी असमंजस में डाल दिया है। कारोबारियों के अनुसार पिछले दस दिनों में चांदी के भाव में 12,780 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोना 3,321 रुपये महंगा हुआ है। दामों में इस अस्थिरता के चलते ग्राहक आभूषणों की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक कम हो गई है।
विज्ञापन

स्वर्ण कारोबारी आनंद अग्रहरि ने बताया कि दस दिन पहले सोने का भाव 1,29,319 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,32,640 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी का भाव 1,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,92,880 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed