{"_id":"6ae62e526ee805052f07d4b1","slug":"siddharthnagar-news-the-path-to-the-market-is-getting-narrower-due-to-illegal-hoardings-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167442-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उसका बाजार में अवैध होर्डिंग से संकरा हो रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उसका बाजार में अवैध होर्डिंग से संकरा हो रहा रास्ता
Sat, 31 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार से धानी मार्ग पर स्तिथ रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा हुआ होडिंग बैनर। संवाद
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्गों, चौराहों और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अवैध होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। सड़क किनारे लगे विज्ञापन बोर्ड से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
लंबे समय से होर्डिंग लगे होने के बावजूद इन्हें हटाने के लिए अभियान नहीं चलाए जाने से नगर पंचायत की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
उसका बाजार-बृजमनगंज मार्ग पर पुलिस चौकी के पास ही बड़ा होर्डिंग लगा हुआ है। पुलिस चौकी के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर विज्ञापन बोर्ड लगा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
इसी तरह तेतरी चौराहे से सोहांस मार्ग पर भी सड़क किनारे होर्डिंग लगाए गए हैं। चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को इनके कारण परेशानी हो सकती है। तेतरी बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगे हैं। यह रास्ता बाजार और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बैंक के पास भी सार्वजनिक स्थान पर विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे ग्राहकों और अन्य राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।ी