Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The fast ended with the sighting of the moon, and prayers were offered for the long life of the husband

Siddharthnagar News: चांद के दीदार के साथ पूरा हुआ व्रत, पति की दीर्घायु के लिए मांगी मंगलकामना

Fri, 10 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The fast ended with the sighting of the moon, and prayers were offered for the long life of the husband
शहर के शास्त्री नगर में करवा चौथ पर्व पर छलनी में चांद को देखते महिलाएं। संवाद
- शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने रखा व्रत, करवा माता की हुई पूजा
विज्ञापन

- उत्साह से मना त्योहार, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा
सिद्धार्थनगर। अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ उत्साह और श्रद्धा से शुक्रवार को मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखा और चंद्रमा के दर्शन किए और अर्घ्य अर्पण कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सुहागिनों ने चांद का दीदार के साथ व्रत को पूर्ण किया उसके बाद पति की लंबी उम्र की मंगलकामना की।
पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव के सभी घरों में विशेष उत्साह और उल्लास छाया रहा। सुहागिन महिलाओं ने सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखा। सूरज ढलते ही सभी की निगाहें आसमान में चंद्रमा को तलाशने में लग गई। जैसे ही रात्रि में चंद्रमा उदय हुआ, सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोलह शृंगार में महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन किए और अर्घ्य अर्पण किया और करवा माता की श्रद्धा भक्ति से पूजा-अर्चना की। पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया। सुहागिन महिलाओं में सुबह से ही करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह दिखा। दिन में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। दोपहर बाद से पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। कई जगहों पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। शाम को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर सामूहिक अथवा एकल रूप से पूजा-अर्चना की। त्योहार की प्रचलित कहानियां सुनीं। पूड़ी पकवान से भगवान गौरीशंकर को भोग लगाया। इसके बाद महिलाएं चंद्रदर्शन का इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन

-------
उपहार में मिले गहने
स्वर्णकारों ने बताया कि बाजार पर करवाचौथ का प्रभाव रहा। सुहागिनों के लिए सुबह से शाम तक गहने खरीदे गए। करवाचौथ व्रत में पतियों की ओर व्रत करनी सुहागिनों को उपहार देने की परंपरा है। यही कारण है कि करवाचौथ के दिन पतियों ने अपनी पसंद से धर्मपत्नी के लिए गहने खरीदें। कुछ लोगों ने फोटो, वीडियो के माध्यम से सुहागिनों को डिजाइन पसंद कराए, क्योंकि निराजल व्रत के कारण कम महिलाएं घर से बाहर निकलीं। इसी प्रकार पूजा की थाली और पूजन सामग्री भी खूब बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगाने वालों की रही चांदी
शहर कस्बों में करवाचौथ की तैयारी में मेहंदी लगाने वालों की तांता लगा रहा, क्योंकि करवाचौथ से एक दिन पहले ब्यूटी पार्लर में अधिक भीड़ होने के कारण कुछ लोग वापस चले गए थे।

-------
चावल से बने फरे का ग्रहण किया प्रसाद
करवाचौथ के दिन महिलाएं चांद और करवा माता की पूजा की और फिर पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला। करवाचौथ के दिन महिलाओं ने आलू की सब्जी कचौड़ी, चावल और कढ़ी का पकौड़ा व चावल से बने फरे का प्रसाद खाया। अर्घ्य देने के बाद ही परिवार के बच्चों और बड़ों ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाईं। पूजन के बाद लोगों ने मेहमानों को पकवान और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed