{"_id":"6ad50ddac20e00cb430a2477","slug":"siddharthnagar-news-the-enactment-of-events-ranging-from-the-lords-departure-to-the-forest-to-the-reunion-with-bharata-captivated-the-hearts-of-the-audience-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166713-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वनगमन से भरत मिलाप तक की लीला ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वनगमन से भरत मिलाप तक की लीला ने मोह लिया मन
Mon, 19 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के गोपिया गांव में शारदीय रामलीला महोत्सव के दौरान वनगमन और भरत मिलाप संवाद प्र
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोपिया गांव में शारदीय रामलीला महोत्सव चल रहा है। शनिवार की रात भगवान श्रीराम के वनगमन से लेकर भरत मिलाप संवाद तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
रामलीला के मंचन में मर्यादा, त्याग, भाईचारे और पारिवारिक प्रेम का संदेश देखने को मिला। भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। वहीं, भरत मिलाप संवाद में भाइयों के अटूट प्रेम, समर्पण और त्याग की झलक ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए।
बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठता रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया।