फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : The art of telling the last day of Srimad Bhagavat Katha

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बताई जीने की कला

Fri, 07 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : The art of telling the last day of Srimad Bhagavat Katha
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के नवेल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार की रात में समापन हुआ। अंतिम दिन कथाव्यास उत्तम कृष्ण शास्त्री ने कथा का सारांश बताकर जीवन को जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथावाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मनुष्य का जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। कथा वाचक ने सूर्यदेव से सत्रजीत को उपहार स्वरूप मिली मणि का प्रसंग सुनाते हुए मणि के खो जाने पर जामवंत और श्रीकृष्ण के बीच 28 दिन तक चले युद्ध और फिर जामवंती, सत्यभामा समेत से श्रीकृष्ण सभी आठ विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे प्रभु ने दुष्ट भौमासुर के पास बंदी बनी हुई 16 हजार 100 कन्याओं को मुक्त करवाया और उन्हें अपनी पटरानी बनाकर उन्हें मुक्ति दी। गोवध का विरोध और गोसेवा करने पर भी जोर दिया। कथा समापन कार्यक्रम के बाद हवन और फिर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ठाकुर प्रसाद सोनी, विमला सोनी, पवन कुमार, शशिकांत शास्त्री, वेदप्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed