फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tension again in Nepal... increased vigilance on the border

Siddharthnagar News: नेपाल में फिर तनाव... बाॅर्डर पर बढ़ी चौकसी

Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tension again in Nepal... increased vigilance on the border
भारत नेपाल सीमा बढ़नी में जांच करते एसएसबी के जवान। संवाद
- नेपाल के कुछ हिस्सों में हुए बवाल के बाद बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हिंसा की स्थिति को देखते हुए बढ़ी निगरानी
विज्ञापन

- नेपाल से लगती है जिले की 68 किलोमीटर सीमा, मुख्य बार्डर पर चौकसी बढ़ी
सिद्धार्थनगर/ककरहवा। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। परसा और धानुषा जिले में हिंसा भड़क उठी है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में नेपाल सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। धानुषा जिले में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई। नेपाल में फैली हिंसा को देखते हुए सीमा पर सभी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गईं हैं। ककरहवा से लेकर बढ़नी बाॅर्डर तक मुख्य आवागमन के रास्तों के साथ ही पगडंडियों पर पहरा बढ़ गया है। सीमापार से हर आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है। वहीं, एसएसबी के अलावा सीमावर्ती थाने की पुलिस अलर्ट मोड में है।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है। दोनों देशों के बीच खुली आवाजाही होती है। कहीं किसी प्रकार की बैरिकेडिंग नहीं की गई है। मुख्य बाॅर्डर ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां, बढ़नी के अलावा पगडंडियों पर सुरक्षा एजेंसी की निगरानी होती है। बीते दिनों नेपाल में भड़की युवाओं की हिंसा के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। इसके बाद कई दिनों तक बाॅर्डर पर तनाव पूर्ण हालात बने रहे। एक बार फिर नेपाल में हिंसा भड़क उठी है। फिलहाल अभी जिले की सीमा क्षेत्र के ऐसे हालात नहीं हैं, लेकिन मंगलवार को बाॅर्डर पर चौकसी बढ़ गई। दोनों देशों की एजेंसी एक्टिव हो गई हैं। सीमा पार से हर आने-जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल के परसा और धानुषा जिले में हिंसा भड़क उठी है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में नेपाल सरकार ने हाई अलर्ट किया है। कुछ जगहों पर हिंसा पर काबू पाने के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ हल्का बल प्रयोग भी किया गया है। नेपाल में भड़की हिंसा के बाद सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां चौकस होने के साथ मुख्य रास्तों सहित पगडंडी पर भी पुलिस और एसएसबी के जवान संयुक्त गश्त कर रहे हैं। सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति की आईडी जांच की जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों की विशेष जांच करने के बाद ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाना थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। सीमा पार करने वालों से विशेष पूछताछ की जा रही है। वहीं, बढ़नी, अलीगढ़वा और खुनुवां बार्डर पर सुरक्षा एजेंसी और लोकल थाने की पुलिस अलर्ट नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed