फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Tableaus of gods and goddesses fascinated the mind in Jagran

Siddharthnagar News: जागरण में देवी-देवताओं की झांकियों ने मन मोहा

Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Tableaus of gods and goddesses fascinated the mind in Jagran
रस्तोगी शिव मंदिर चौक रोड बिस्कोहर में आयोजित जागरण कार्य को संबो​धित करते पूर्व मंत्री डा. सती - फोटो : संवाद
बिस्कोहर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बृहस्पतिवार रात को रस्तोगी शिव मंदिर चौक रोड बिस्कोहर में श्रीकृष्ण जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। भगवान शिव और पार्वती, राधा कृष्ण व महाबली हनुमान के नृत्य पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। शुक्रवार तड़के तक बारिश के बीच श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे।
जागरण की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी और चेयरमैन अजय गुप्ता व विकास जायसवाल ने कलाकारों को चुनरी भेंट कर की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को सबसे महान बताया गया है। जागरण में गोंडा से गायक वैभव सक्सेना, लखनऊ से शिवा भारती और सुल्तानपुर से गायिका अंशिका लहरी आदि कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की सेवा में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सुदामा से मित्रता निभाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ ही शिव-पार्वती, राधा कृष्ण व महाबली हनुमान के नृत्य ने मन मोह लिया। आधी रात के बाद झमाझम होने लगी। बारिश में न कलाकार हटे और न ही श्रोता। इस दौरान सुजीत कौशल, रोहित कसौधन, जय विजय गुप्ता, राजाबाबू कौशल, राजेश कौशल, श्याम सुंदर कौशल, मनीष जायसवाल, रिंकू आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed