{"_id":"688baaba6680ad6105041b6f","slug":"siddharthnagar-news-sunshine-and-shade-increased-humidity-heat-is-bothering-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142041-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूप-छांव ने बढ़ाई उमस, सता रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूप-छांव ने बढ़ाई उमस, सता रही गर्मी
Thu, 31 Jul 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे, इससे किसान बारिश की आस में आसमान की तरफ टकटकी लगाए रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश न होने से उमस बढ़ गई। इससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा।
न्यूनतम व अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से गर्मी में भी इजाफा देखने को मिला। बृहस्पतिवार की सुबह में भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन लोगाें को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में मौसम फिर बदला और धूप निकल आई। इससे मौसम फिर गर्म हो गया।
गर्मी की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। राहत पाने के लिए लोग घरों में आराम करते रहे। बारिश न होने की वजह से किसानों के सामने संकट के बादल छाने लगे, क्योंकि धान की फसल को इस समय पानी आवश्यकता है। गर्मी की वजह से बिजली भी काफी परेशान कर रही है। ऐसे में धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
गर्मी में लोड अधिक होने की वजह से लाइनों में फाॅल्ट हो रहे हैं, जिससे किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में किसान बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन जारी हैं। बारिश होने के आसार हैं।