फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students watched a documentary based on Gandhi's life

Siddharthnagar News: विद्यार्थियों ने देखी गांधी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री

Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students watched a documentary based on Gandhi's life
- गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हुआ फिल्म प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कुलपति प्रो. कविता शाह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से गांधी के जीवन-संघर्ष और उनके विचारों को समझा।
डॉक्यूमेंट्री में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वदेशी और सामाजिक समरसता से जुड़े गांधी के विचारों के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को दृश्य माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों को गांधी के विचारों को केवल इतिहास के विषय के रूप में नहीं बल्कि वर्तमान जीवन में अपनाए जा सकने वाले मूल्यों के रूप में समझने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

फिल्म प्रदर्शन के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर नीता यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांधी का जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और मानव मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों को उनके जीवन से अनुशासन, सेवा, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री जैसे दृश्य माध्यम विद्यार्थियों को ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और राष्ट्रीय आंदोलन की घटनाओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। इससे विद्यार्थियों में समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद चौबे, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. यशवंत यादव समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed