{"_id":"68e80dcc777a2f95660a7942","slug":"siddharthnagar-news-students-made-aware-by-taking-out-a-rally-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146169-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रैली निकालकर छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रैली निकालकर छात्रों को किया जागरूक
Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। सर्वप्रथम अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के आयोजन बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अनिवार्य है। रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत निर्धारित लक्ष्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण से संबंधित नारे लगाए। रैली में नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. रेनू त्रिपाठ, डॉ. रक्षा, डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी आदि सम्मिलित हुए।
विज्ञापन