फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students' access to books to become easier at Siddharth University

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि में आसान होगी छात्रों की किताबों तक पहुंच

Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students' access to books to become easier at Siddharth University
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) क्लब से पंजीकृत हो गया है। शिक्षा मंत्रालय और आईआईटी खड़गपुर की पहल के तहत संचालित एनडीएलआई के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक एवं डिजिटल किताबों और संसाधनों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी प्रो. डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीएलआई क्लब की सदस्यता के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार को विभिन्न विषयों की ई-पुस्तकों, शोध सामग्री, अध्ययन सामग्री समेत अन्य डिजिटल शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

क्लब के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन ज्ञानवर्धक गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न आयोजनों में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा। इनमें प्रतिभाग करने वाले सदस्यों को प्रमाण-पत्र भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी एनडीएलआई क्लब के सदस्य बनकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए पहले एनडीएलआई पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद क्लब सदस्यता के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई पास-की का उपयोग करना होगा।

पुस्तकालय प्रभारी ने कहा कि एनडीएलआई क्लब की सुविधा विद्यार्थियों के अध्ययन, शिक्षकों के अध्यापन और शोधार्थियों के शोध कार्य के लिए उपयोगी होगी। इससे नवाचार और ज्ञान-सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed