फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Strict action will be taken against secretaries if negligence is found in development works

Siddharthnagar News: विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो सचिवों पर होगी कठोर कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Strict action will be taken against secretaries if negligence is found in development works
बर्डपुर। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बीवी जी रामजी योजना के तहत श्रमिकों को नियमित रूप से काम उपलब्ध कराने और मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई और परिषदीय विद्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। एमडीएम शेड, अन्नपूर्णा भवन और सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने सभी सचिवों से योजनाओं के कार्यों की नियमित निगरानी करने और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाने को कहा। बैठक में प्रभारी एडीओ पंचायत मनोहर बरनवाल, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, केशभान यादव, अंकित शुक्ला, राजदीप मिश्रा, मोहम्मद अजहरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed