फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: St. Xavier's Inter College won the competition by defeating Titan Sadar 4-3

Siddharthnagar News: सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज ने टाइटन सदर को 4-3 से हराकर जीती प्रतियोगिता

Fri, 22 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: St. Xavier's Inter College won the competition by defeating Titan Sadar 4-3
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिया में शामिल छात्र।  - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मुकाबला सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज व टाइटन सदर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच काफी संघर्ष हुआ, जिससे एक्स्ट्रा टाइम आउट तक दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज ने टाइटन सदर को 4-3 से हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग मैच खेलने के बाद चार टीमों ने सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाई। इसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज व जीबीसीए फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज ने जीबीसीए को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टाइटन सदर की टीम ने जीबीसीए को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज और टाइटन सदर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें एक्सट्रा टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

पेनाल्टी शूट आउट में सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज ने टाइटन सदर को 4-3 से हराकर विजेता हुआ। इससे पूर्व फुटबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने किया। इस दौरान देवेंद्र पांडेय, विपिन मणि, सुमन सिंह, राजलक्ष्मी चैधरी, सत्येंद्र गुप्ता, माहेश्वरी पाठक, कमलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed