{"_id":"6908e655ef5db412f506009c","slug":"siddharthnagar-news-ssb-personnel-check-nepal-badhani-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147519-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल-बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल-बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने की जांच
Mon, 03 Nov 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा बढ़नी बॉर्डर पर कार्तिक पूर्णिमा अयोध्या स्नान को लेकर लोगों की जांच करते एसएसब
ढेबरुआ। नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर कार्तिक पूर्णिमा अयोध्या स्नान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी जवान सतर्क हो गए हैं। बाॅर्डर पर होने वाली भीड़भाड़ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जवानों ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, चार पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। इसमें डाॅग स्क्वाड भी का भी सहयोग लिया जा रहा है।
जिले के 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। किसी भी पर्व के पड़ने पर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद कर दी जाती है। मौजूदा समय में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दान के लिए नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में कोई संदिग्ध नेपाल का सहारा लेकर दाखिल हो जाए और शांति व्यवस्था कायम रहे, इसे देखते हुए बॉर्डर पर जांच तेज हो गई। सोमवार सुबह बढ़नी बाॅर्डर पर एसएसबी की टीम ने आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा सामान की गहन जांच की।
साथ ही सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध तस्करी, नकली सामान व प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। इसमें चार पहिया वाहनों के डिकी के साथ झोला, बोरी और बैग की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध दिखने के बाद डाग स्क्वाड का भी सहारा लेते हुए देखा गया। कमोबेश इसी प्रकार से नेपाल से आने और नेपाल में जाने वाले हर व्यक्ति को पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
इस संबंध में एसएसबी अधिकारियों का कहना है कार्तिक पूर्णिमा अयोध्या स्नान के दौरान सीमा पार से बढ़ने वाले आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवांछित घटना न घटे। ्