फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SP leader demands action from DIG

Siddharthnagar News: सपा नेता ने डीआईजी से की कार्रवाई की मांग

Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SP leader demands action from DIG
डीआईजी बस्ती से मुलाकात करने के लिए पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता कमाल अहमद खान। स्रोत विज्ञ​प्ति
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बढ़ते धार्मिक तनाव की आशंकाओं के बीच बुधवार को सपा के नेता कमाल अहम खान ने डीआईजी बस्ती से मुलाकात कर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम हिसामुद्दीनपर स्थित तकियवा बाबा मजार परिसर में हाल के दिनों में उत्पन्न माहौल पर डीआईजी को अवगत कराते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र में कुछ लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और मजार जैसे धार्मिक स्थलों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। आरोप है कि वहां मजार सेवा सर्किल के नाम से रजिस्टर्ड सोसायटी की मौजूदगी के बावजूद उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ भड़काऊ भाषण दिया और आगामी बृहस्पतिवार को मजार परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है। डीआईजी बस्ती ने सपा नेता को आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में धार्मिक उन्माद या अराजकता फैलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed