फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SP honors promising Taekwondo players

Siddharthnagar News: होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एसपी ने किया सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SP honors promising Taekwondo players
- हैदराबाद में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बढ़ाया था जिले का मान
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है।
सम्मानित खिलाड़ियों में शोहरतगढ़ के सौम्य प्रताप सिंह, प्रिंस और महक चौधरी ने हैदराबाद में 21 से 23 अगस्त के बीच आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था जबकि अंकिता कन्नौजिया ने रजत पदक जीता था। एसपी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक बजरंगी राजपूत ने पुलिस अधीक्षक का आभार जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान उनके लिए गौरव का क्षण है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और जिले के अन्य युवा भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed