फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Son-in-law and daughter of former King of Nepal welcomed

Siddharthnagar News: नेपाल के पूर्व राजा के दामाद और बेटी का किया स्वागत

Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Son-in-law and daughter of former King of Nepal welcomed
शोहरतगढ के रामजानकी मन्दिर में नेपाल के पूर्व राजा के दामाद व बेटी का चेयरमैन सहित आदि लोग स्वा
शोहरतगढ़। नेपाल के पूर्व राजा वीरेंद्र विक्रम शाह की पुत्री छाया राज्य लक्ष्मी देवी और उनके पति प्रदीप विक्रम राणा का भारत भ्रमण के दौरान सोमवार को दोपहर शोहरतगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर में अध्यक्ष उमा अग्रवाल के नेतृत्व में नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने प्रदीप विक्रम राणा व उनकी पत्नी छाया राज्य लक्ष्मी को अंगवस्त्र व चांदी के गणेश प्रतिमा भेंट की। छाया राज्य लक्ष्मी ने कहा कि भारत और नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है। दोनों देश के संबंध आज भी मधुर हैं। नेपाल में सड़क से लेकर औद्योगिक सहित अन्य क्षेत्रों में भारत का काफी योगदान रहा है। प्रदीप विक्रम राणा ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि जगत के पालनहार श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है तो माता जानकी की जन्मभूमि नेपाल है। दोनों देश का यह मधुर रिश्ता सतयुग से चला आ रहा है जो आज भी कायम है। शोहरतगढ़ शिवपति डिग्री काॅलेज और इंटर काॅलेज के प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर कमेटी को एक लाख एक हजार रुपये दान स्वरूप दिया। स्वागत के दौरान धनुर्धर प्रताप सिंह, शिवपति पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अरविंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, किशोरी लाल गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, नंदू गौड़ आिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed