Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SNCU has adequate resources, but the ward is grappling with a shortage of healthcare staff

Siddharthnagar News: एसएनसीयू में संसाधन पर्याप्त, स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा वार्ड

Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SNCU has adequate resources, but the ward is grappling with a shortage of healthcare staff
- 12 बेड के एसएनसीयू में 18 की जगह सिर्फ दो स्टाफ नर्स, डॉक्टरों की कमी भी चुनौती
विज्ञापन

- सीएचसी इटवा में अप्रैल से अब तक 470 नवजातों का हुआ इलाज, हर माह औसतन 60 बच्चे हो रहे भर्ती
सिद्धार्थनगर। गंभीर नवजातों को घर के नजदीक बेहतर इलाज देने के लिए सीएचसी इटवा में 12 बेड का एसएनसीयू संचालित है लेकिन यहां स्टाफ की भारी कमी है। वार्ड के संचालन के लिए 18 स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत है जबकि केवल दो स्टाफ नर्स तैनात हैं। डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की मदद से किसी तरह व्यवस्था चलाई जा रही है। अप्रैल से अब तक यहां 470 नवजातों का उपचार किया जा चुका है।
मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए शासन की ओर से सरकारी अस्पतालों में प्रसव और नवजातों के उपचार की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसी क्रम में सीएचसी इटवा में करीब एक साल पहले स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) शुरू की गई। इसका उद्देश्य समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन वाले और सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे नवजातों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है। इससे डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और बांसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को नवजातों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 12 बेड की इस यूनिट के संचालन के लिए 18 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन अभी केवल दो स्टाफ नर्स की तैनाती है। शेष 16 पद खाली हैं। तीन चिकित्सकों और जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के कर्मचारियों की मदद से वार्ड संचालित किया जा रहा है। यहां हर माह औसतन 60 नवजात भर्ती हो रहे हैं। अप्रैल से अब तक 470 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। वर्तमान में चार नवजात भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू में मिलती हैं ये सुविधाएं
एसएनसीयू में जन्म से 28 दिन तक के गंभीर नवजातों का उपचार किया जाता है। इसमें समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले, जन्म के समय नहीं रोने वाले और सांस लेने में परेशानी वाले बच्चों को भर्ती किया जाता है। पीलिया, संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित नवजातों का भी इलाज होता है। वार्ड में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए वार्मर और इन्क्यूबेटर की सुविधा उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार बच्चों को पोषण और मां का दूध देने की व्यवस्था भी की जाती है। सरकारी एसएनसीयू में उपचार, दवाएं और जांच निशुल्क उपलब्ध हैं।

निजी अस्पतालों में रोजाना 2500 से 3500 रुपये खर्च
नवजातों के उपचार के लिए निजी अस्पतालों में परिजनों को प्रतिदिन करीब 2500 से 3500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसमें दवाओं और अन्य जांच का खर्च अलग हो सकता है। वहीं, सरकारी एसएनसीयू में ये सुविधाएं निशुल्क मिलती हैं। ऐसे में सीएचसी स्तर पर इस सुविधा का संचालन आसपास के क्षेत्रों के परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

बोले जिम्मेदार
वर्तमान में तीन चिकित्सक और दो स्टाफ नर्स इस कार्य के लिए तैनात हैं। जेएसवाई के कर्मचारियों की मदद से वार्ड का संचालन कराया जा रहा है। वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

- डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी, अधीक्षक, सीएचसी इटवा

एसएनसीयू वार्ड में स्टाफ की कमी की जानकारी है। एनएचएम के तहत कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। आवश्यकतानुसार तैनाती के लिए पत्राचार किया जाएगा। वार्ड का संचालन नियमित रूप से हो रहा है।
- डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed