फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Six Indian tourists stranded in snowfall rescued safely

Siddharthnagar News: हिमपात में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Six Indian tourists stranded in snowfall rescued safely
बर्फबारी में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला, सभी की हालत सामान्य
- नेपाल के डोल्पा जिले के दानीगढ़ में कई दिनों से फंसे थे पर्यटक, रविवार को तकनीकी समस्या के कारण नहीं हो सका था रेस्क्यू
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के कर्णाली प्रदेश के डोल्पा जिले में भारी हिमपात के कारण दानीगढ़ में कई दिनों से फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार सुबह हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी पर्यटकों को जिला मुख्यालय दुनै पहुंचाया गया है। पर्यटकों के सुरक्षित निकाले जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
जिला प्रशासन कार्यालय डोल्पा की प्रमुख जिला अधिकारी जुनु हमाल ढकाल के अनुसार, भारतीय पर्यटक शे-फोक्सुंडो झील का भ्रमण करने के बाद अपर डोल्पा की यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान कई दिनों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण वे शे-फोक्सुंडो गांवपालिका-8 स्थित दानीगढ़ में फंस गए थे। भारी हिमपात के कारण क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से सभी छह पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उद्धार किए गए पर्यटकों में मोमिता हल्दर, पियाली कोले, जाजला त्रिभुवन कुमार, आदित्य सिंह, डिप्लिना विश्वास और राजेश डी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख जिला अधिकारी जुनु हमाल ढकाल ने बताया कि पर्यटकों को रविवार को भी हेलिकॉप्टर से निकालने का प्रयास किया गया था लेकिन तकनीकी समस्या के कारण अभियान सफल नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी छह पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारी बर्फबारी के चलते पर्यटकों को कई दिनों तक दुर्गम इलाके में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed