{"_id":"69726ca0da69167ec8018802","slug":"siddharthnagar-news-sir-hearing-of-voters-under-supervision-of-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152188-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : एसडीएम की निगरानी में मतदाताओं की हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : एसडीएम की निगरानी में मतदाताओं की हुई सुनवाई
Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों, ग्राम पंचायतों से एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को दिए गए नोटिस की सुनवाई एसडीएम विवेकानंद मिश्र की निगरानी में एईआरओ ने की।
तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न बूथों के करीब 40,500 मतदाताओं की एसआईआर के प्रचलित कार्य के दौरान मैपिंग नहीं हो सकी।
प्रक्रिया के दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओं को तहसील प्रशासन की तरफ से निर्वाचन आयोग के निर्देशन में बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। बीएलओ ने घर-घर जाकर संबंधित मतदाता को नोटिस देकर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 13 दस्तावेजों किसी साक्ष्य के साथ तहसील में उपस्थित होने की जानकारी दी। मतदाता के नोटिस के जवाब की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में क्षेत्र के बगुलहवा, बूढ़ापार, चौहट्टा, जुगडीहवा, बरैनिया, मोहन कोला, पचउध, भपपसी, बगही उदय रायगंज, बेलवा व जगरगठिया आदि गांव के नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई एसडीएम विवेकानंद की देखरेख में तैनात एईआरओ सतीश कुमार, उदय बहादुर, उमेश चौधरी, मालविका जैसल, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, सीपी सिंह ने किया। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत इटवा ब्लॉक क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों से छूटे मतदाताओं से फाॅर्म-6 भरवाने की अपील की।