फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Silver prices up two and a half times in five months

Siddharthnagar News: पांच माह में ढाई गुना हो गए चांदी के दाम

Thu, 22 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Silver prices up two and a half times in five months
सिद्धार्थनगर। चांदी की बढ़ती महंगाई दिन-प्रतिदिन आम लोगों के पहुंच से दूर होती जा रही है। वहीं, पिछले चार महीने में चांदी के दाम ढाई गुना होने से हर कोई परेशान है। इसके कारण आभूषणों के खरीदारों ने इससे दूरी बना ली है। सितंबर में चांदी का दाम एक लाख 28 हजार तो जनवरी में चांदी की कीमत तीन लाख के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद शुरू होने वाले शादियों के सीजन के लिए आमतौर पर एक महीने पहले ही बाजार में खरीदारी बढ़ जाती थी। लेकिन, इस साल कारोबार में 70 फीसदी तक गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

पहले सोना लोगों की पहुंच से दूर हुआ और अब चांदी भी लोगों के बजट से बाहर हो गई है। सोने-चांदी की कीमतों में आए भारी उछाल के कारण आम खरीदार पीछे हट रहे हैं। इससे मांग अपेक्षा अनुसार नहीं बढ़ी है। शादियों के लिए भी हल्के आभूषण खरीद रहे हैं। स्वर्ण कारोबारी भीमचंद्र कसौधन ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण अब गृहणियां और मध्यम वर्ग के खरीदार कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed