फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

Siddharthnagar News: भेज रहे थे फर्जी रिपोर्ट, निदेशक ने 26 एआरपी से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मांगी जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट
विज्ञापन

-कई एआरपी ने रविवार को भी किया पर्यवेक्षण, अब हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एआरपी (अकादमिक रिसोर्स परसन) की ओर से स्कूलों के पर्यवेक्षण की फर्जी रिपोर्ट भेजने का मामला सामने आया है। यहां तक इनकी ओर से रविवार को भी पर्यवेक्षणीय कार्य किए जाने की रिपोर्ट भेजी गई है, जिसके बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को पत्र भेजकर जिले के 26 एआरपी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के सभी 14 ब्लॉकों में विषयवार पांच-पांच एआरपी तैनात हैं। इन्हें प्रतिदिन दो परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करना होता है। जहां उन्हें प्रत्येक विद्यालय पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कम से कम दो घंटे समय देना होता है। इन एआरपी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। इनमें मिठवल ब्लॉक में तैनात एआरपी अशोक कुमार के मार्च, अप्रैल व मई में रविवार को भी पर्यवेक्षणीय कार्य किया जाना बताया है। यहां तक कि एआरपी अशोक कुमार और इसी ब्लॉक में तैनात एआरपी सौरभ प्रकाश सिंह ने एक ही दिन में दो से अधिक परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने की रिपोर्ट भेजी है। इसमें दोनों एआरपी ने मार्च, अप्रैल व मई में ऐसे छह-छह सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किए हैं।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल से मिले डाटा का राज्य परियोजना कार्यालय में विश्लेषण किया गया, जिसमें विसंगतियां मिलने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को भेजे पत्र में इन सभी एआरपी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन्होंने एक घंटे से कम किया पर्यवेक्षण
परिषदीय विद्यालयों में एक घंटे से कम सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने वाले एआरपी में बांसी ब्लॉक के सुनील कुमार चौधरी, बढ़नी ब्लॉक के उमेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार आर्य, ध्रुव नरायन सिंह, राम नरायन, भनवापुर ब्लॉक के कपिल, बर्डपुर ब्लॉक के राम निवास यादव, सुनील कुमार गौतम, हरिमोहन सिंह, संघशील बौद्ध शामिल है। साथ ही डुमरियागंज के तिलकराम, इटवा के प्रेमचंद्र वर्मा, खेसरहा के हरिशचंद्र, खेसरहा के कुमार शिवम, मिठवल के अशोक कुमार, आनंद कुमार, सौरभ प्रकाश सिंह, विक्रमादित्य, नौगढ़ ब्लॉक के मनोज कुमार पांडेय, विनयकांत मिश्र, शोहरतगढ़ के मुस्तन शेरूल्लाह और उसका ब्लॉक के रामसेवक गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed