{"_id":"6614332879efd763450a3003","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115587-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 545 बच्चों को मिलेगी निजी विद्यालय में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 545 बच्चों को मिलेगी निजी विद्यालय में दाखिला
Mon, 08 Apr 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षा के अधिकारी अधिनियम के तहत जिले के 545 बच्चों को निजी विद्यालय में दाखिला मिलेगा। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की ओर से निकाली गई लाटरी में इनके नाम का चयन हुआ है। इन बच्चों को आवंटित विद्यालय में नामांकन होगा। इनके फीस सहित अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इनकी शिक्षा निशुल्क होगी। इससे पहले प्रथम चरण में 96 बच्चों को निजी विद्यालय में दाखिला मिला था। जबकि तृतीय चरण में 15 अप्रैल से आठ मई और चतुर्थ चरण में एक से 20 जून तक आवेदन लिया जाएगा। यह जानकारी बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने दी है। संवाद
विज्ञापन