{"_id":"6942f1849ccf17672e04ac5c","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-defeated-ppganj-by-205-runs-in-a-one-sided-match-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150065-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एकतरफा मुकाबले में सिद्धार्थनगर ने पीपीगंज को 205 रन दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एकतरफा मुकाबले में सिद्धार्थनगर ने पीपीगंज को 205 रन दी शिकस्त
Wed, 17 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेला गया एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबला
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने एक तरफा मुकाबला में राहुल यादव क्रिकेट अकादमी पीपीगंज को 205 रनों से हरा दिया। इसमें शानदार बल्लेबाजी करने वाले आयुष श्रीवास्तव को 129 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 336 रन बनाए। टीम से आयुष श्रीवास्तव के शतकीय पारी खेलते हुए 129 रन बनाए। इसमें शब्बीर ने 62, शैलेंद्र बौध ने 42 और अर्जुन ने 27 रन की पारी खेली। राहुल यादव क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेकानंद यादव ने दो विकेट और सैफ, आयुष, मोहित व आर्यन ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राहुल यादव क्रिकेट अकादमी ने 26.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी। इससे जीबीसीए ने इस मुकाबले को 205 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। पीपीगंज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद यादव ने 32, अंश निषाद ने 23 और आदित्य वर्मा ने 22 रन की पारी खेली। जीबीसीए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए बशीर व आयुष श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट और आदर्श सिंह और शैलेंद्र बौध ने दो-दो विकेट चटकाए। देवराज को एक विकेट मिला।