फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shops in Golbazar to reopen today; market operations resume following the goodwill rally

Siddharthnagar News: गोलबजार में बंद दुकानें आज से खुलेंगी, सद्भावना रैली के बाद बाजार संचालित

Tue, 11 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shops in Golbazar to reopen today; market operations resume following the goodwill rally
- नेपाल के मधेश प्रदेश के सिरहा जिले के गोलबजार में हुआ था प्रदर्शन, अब खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के मधेश प्रदेश के सिरहा जिले के गोलबजार में पिछले बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी के बाद बंद चल रही दुकानें मंगलवार से फिर खुल गईं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद पुरुषोत्तम यादव की पहल पर व्यवसायियों और स्थानीय लोगों के साथ हुई बातचीत के बाद बाजार खोलने पर सहमति बनी और दुकानें खुल गई हैं।
प्रदर्शन के दौरान व्यवसायियों की दुकानों और विभिन्न व्यावसायिक, सामुदायिक और निजी संरचनाओं में तोड़फोड़ व आगजनी से नुकसान हुआ था। इसके विरोध में कुछ व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी थीं। इसी मुद्दे को लेकर सांसद यादव ने सोमवार को गोलबजार नगरपालिका-11, बल्कावा में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें सांसद पुरुषोत्तम यादव ने प्रदर्शन के दौरान व्यावसायिक, सामुदायिक व व्यक्तिगत संरचनाओं को हुए नुकसान का मामला संसद और सरकार के समक्ष उठाने और पीड़ित व्यवसायियों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद के अनुसार, बैठक के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे गोलबजार में सद्भावना रैली निकालने और इसके बाद सुबह 10 बजे से बाजार व सभी दुकानें नियमित रूप से संचालित होने लगी। बताया गया है कि सुनसरी घटना के विरोध में गोलबजार में हुए प्रदर्शन के दौरान करीब चार दर्जन संरचनाओं में तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोली लगने से औरही गांवपालिका-2 तुलसीपुर निवासी 15 वर्षीय गणेश यादव की मौत हो गई थी। वहीं, धनुषाधाम नगरपालिका-8 धारापानी कुम्हरा निवासी 19 वर्षीय सुभाष ठाकुर घायल हुए हैं। प्रदर्शन के बाद उत्पन्न तनाव के बीच बाजार बंद रहने से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सद्भावना रैली के बाद बाजार खुलने से क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed