{"_id":"6b05d062d1c2ee46f605973e","slug":"siddharthnagar-news-self-enumeration-center-and-selfie-point-set-up-at-bharatbhari-fair-visitors-raised-awareness-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168722-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारतभारी मेले में स्व-गणना केंद्र और सेल्फी प्वाइंट, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारतभारी मेले में स्व-गणना केंद्र और सेल्फी प्वाइंट, लोगों को किया जागरूक
Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी (सिद्धार्थनगर)। भारतभारी मेले में इस बार श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को जनगणना 2027 के प्रति जागरूक करने की पहल की गई है। मंदिर परिसर में स्व-गणना केंद्र और ‘’स्व-गणना कैसे करें?’’ थीम पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है।
यहां पहुंचकर लोग डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया समझने के साथ स्वयं भी स्व-गणना कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश ने केंद्र का उद्देश्य बताते हुए लोगों से अपील की कि वे जनगणना की प्रक्रिया की जानकारी लेकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू की गई है। यह भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है। इस बार डिजिटल उपकरणों के माध्यम से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। पहले चरण में मकानों की सूची और आवास संबंधी जानकारी एकत्र की गई, जबकि दूसरे चरण में परिवार और उसके प्रत्येक सदस्य का विवरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक ने बताया कि स्व-गणना सुरक्षित और सरल वेब आधारित सुविधा है। यह 16 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसके लिए नागरिकों को वेबसाइट पर जाकर राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर भाषा चुननी होगी और परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। डिजिटल नक्शे पर घर की सही स्थिति चिह्नित करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरनी होगी। ु