फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SDS inspected fertilizer shops

Siddharthnagar News: एसडीएस ने खाद की दुकानों का किया निरीक्षण

Tue, 12 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SDS inspected fertilizer shops
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार व विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अनूप द्विवेदी ने भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के मधुकरपुर, बुढऊ, रगड़गंज और चिताही में स्थित खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान खाद क्रय-विक्रय की जानकारी ली और स्टाॅक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही मौके पर किसानों को बुलाकर खाद के मूल्य व उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मधुकरपुर स्थित कलमेश देवी खाद भंडार पर पीओएस मशीन में 652 बोरी स्टाॅक दर्ज पाया गया, जिसमें से 222 बोरी खाद किसानों को वितरित की गई थी। बुढऊ स्थित यादव खाद भंडार से 223 बोरी खाद वितरित की गई, जबकि चिताही स्थित किसान ट्रेडर्स पर 283 बोरी यूरिया पाया गया, जिसमें से 283 बोरी खाद किसानों को वितरित की गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में क्षेत्र के नउवा गांव चौराहे पर स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया इस दौरान 270 बोरी यूरिया मिली, जिसे कृषि विभाग के टीए संतोष कुमार को सरकारी रेट पर किसानों में यूरिया वितरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कि खाद का कृत्रिम संकट उत्पन्न करने, कालाबाजारी या अनियमितता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसान हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed