{"_id":"6abaa64031f62e744604b7fa","slug":"siddharthnagar-news-roadways-bus-timings-changed-passengers-face-increased-inconvenience-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165434-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज बस का समय बदला यात्रियों की बढ़ गई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज बस का समय बदला यात्रियों की बढ़ गई परेशानी
Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांसी रोड़वेज परिसर में खड़ी बस। संवाद
- फोटो : 1
सकारपार। परिवहन निगम की ओर से बांसी बस अड्डा से गोरखपुर वाया सकारपार, पेड़ारी बुजुर्ग मार्ग पर बस का संचालन किया जा रहा है। सुबह में यह बांसी से गोरखपुर जाती थी लेकिन अब बस के समय में किए गए परिवर्तन से यात्रियों को असुविधा हो रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पहले बांसी बस अड्डा से बस अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे चलाई जा रही थी। यह 10 बजे के करीब गोरखपुर पहुंच जाती थी। इससे लोगों को कॉलेज, दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, व्यापार एवं अन्य रोजी-रोजगार के लिए समय से पहुंचने में काफी सुविधा थी। मगर अब बस छूटने के समय में अचानक परिवर्तन कर देने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
समय परिवर्तन के बाद बांसी से अब बस के संचालन का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। बस अक्सर बांसी से 10 बजे के बाद चलती है, यह एक बजे के करीब गोरखपुर पहुंचती है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी असुविधा हो रही है, जिन लोगों को शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय, कॉलेज, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज या अन्य निजी अस्पताल, ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन, नौकरी के लिए दफ्तर जाना होता है, उन लोगों को समय से अपने नियत स्थान तक पहुंचने में विलंब होता है।
विज्ञापन
अधिकतर यात्रियों का कहना है कि बांसी से गोरखपुर जाने के लिए यह मार्ग प्रमुख मार्गों में से एक है। इस रूट पर प्रतिदिन सैकड़ों से अधिक लोग नौकरी, शिक्षा, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बांसी से निकलकर गोरखपुर तक सफर करते हैं। बांसी से गोरखपुर बस अड्डा तक रोडवेज बस का किराया 136 रुपये है जबकि प्राइवेट बस वाले बांसी से बरगदवा तक का 100 किराया लेते हैं।