फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Road is damaged, light rain spreads mud on the road

Siddharthnagar News: मार्ग क्षतिग्रस्त, हल्की बारिश से सड़क पर पसर जाता है कीचड़

Mon, 08 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Road is damaged, light rain spreads mud on the road
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग गड्डढो में तब्दील। संवाद
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। हल्की सी बारिश में इस मार्ग पर कीचड़ हो जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज आने-जाने वाले इस मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है। सड़क के बीच बड़ा गड्ढा होने से यहां सड़क पर पानी भर जा रहा है और राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभी हाल में इस मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर नाली निर्माण के दौरान सड़क पर जगह जगह मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे यहां सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर तीन विद्यालय और बैंक भी है। बच्चों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इसको सही कराने के लिए यहां के लोगों ने कई बार विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन इसको सही कराने के किसी ने ठोस कदम नहीं बढ़ाया। क्षेत्र के सुनील कुमार जायसवाल, बनारसी साहनी, संजय कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार पांडेय, बीरू आदि लोगों ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed