{"_id":"6ad50ed8fbfcfae653040f8e","slug":"siddharthnagar-news-review-of-border-security-under-operation-kavach-focus-on-curbing-smuggling-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166726-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा की समीक्षा, तस्करी रोकने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा की समीक्षा, तस्करी रोकने पर जोर
Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
- खुनुवां पुलिस चौकी पर पुलिस, एसएसबी, कस्टम और व्यापारियों की समन्वय बैठक
- ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को खुनुवां पुलिस चौकी परिसर में ऑपरेशन कवच के तहत समन्वय बैठक हुई। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा एजेंसियों, व्यापारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में मादक पदार्थों, मानव और गोवंश की तस्करी रोकने, विदेशी नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश पर अंकुश लगाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध पटाखों के भंडारण से होने वाले खतरों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सीमा चौकियों, एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
थाना प्रभारी ने सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने और निष्क्रिय समितियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक का उद्देश्य सीमा के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना रहा।
विज्ञापन
इस दौरान खुनुवां चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह, ऑपरेशन कवच के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसएसबी के सहायक कमांडेंट नीलेश संतोष मासुले, कस्टम इंस्पेक्टर कपूर सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर हरि लाल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।