{"_id":"6a8c7cfd7c106b97c504903d","slug":"siddharthnagar-news-results-declared-for-med-ma-and-mcom-second-semester-examinations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163405-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एमएड, एमए और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एमएड, एमए और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित
Mon, 24 Aug 2026 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किया गया परिणाम
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। एमएड, एमए और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025-26 का परीक्षाफल सोमवार को घोषित कर दिया गया। कुलपति के आदेशानुसार एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा रागर्थ पोर्टल के माध्यम से तथा एमए और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा समर्थ पोर्टल के जरिए संचालित की गई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, एमए के भूगोल, हिंदी, गृहविज्ञान, गणित, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत, इतिहास, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र सहित अन्य विषयों के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम जारी किया जाएगा। गृहविज्ञान विषय का परिणाम केवल परिसर के लिए लागू होगा। एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल भी सोमवार को घोषित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परिणाम महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म में उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। यदि बाद में परीक्षा फार्म में दी गई कोई सूचना गलत पाई जाती है तो संबंधित छात्र का परीक्षा परिणाम निरस्त किया जा सकता है।
-- -
समर्थ पोर्टल पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.suksn.edu.in पर उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को परिणाम देखने के दौरान अपने परीक्षा संबंधी विवरण सही तरीके से जांचने की सलाह दी है।