{"_id":"6b047b2eadfd78eaf1078198","slug":"siddharthnagar-news-remembering-and-chanting-the-name-of-god-is-the-best-means-of-devotion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168679-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के नाम का स्मरण और जप भक्ति का सर्वोत्तम साधन : पं. सूर्य प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के नाम का स्मरण और जप भक्ति का सर्वोत्तम साधन : पं. सूर्य प्रकाश
Mon, 23 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
केवटलिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु
संगीतमय भजनों और धार्मिक झांकी ने बांधा समां
उसका बाजार। विकास क्षेत्र के केवटलिया गांव में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक पं. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रभु के नाम का स्मरण और जप भक्ति का सर्वोत्तम साधन है। मनुष्य को अपने दैनिक कार्यों के साथ निरंतर प्रभु का नाम जपते रहना चाहिए। प्रभु का नाम स्मरण करना परम कल्याणकारी है।
कथा का विस्तार करते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी एकता और सुमति होती है, वहां सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। परिवार में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना आवश्यक है। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
कथा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं, संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और तालियां बजाकर भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोविंद पांडेय सहित संजू निराला, महेंद्र शुक्ल, शत्रुघ्न शुक्ल, अनिल पांडेय, आकाश त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी, सतेंद्र पांडेय, सुनील पांडेय और रिशु पांडेय आदि मौजूद रहे।