Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Relief on heavy cold incense in morning

Siddharthnagar News: सुबह कोहरे से बढ़ी ठंड धूप खिलने पर राहत

Mon, 03 Nov 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Relief on heavy cold incense in morning
शहक के बर्डपुर मार्ग पर कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद
सिद्धार्थनगर। तीन दिन बेमौसम हुई बारिश के बाद अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड बढ़ गई। बदलते मौसम के कारण लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर ही निकलना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड से लोगों को आगे और भी परेशानी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

सोमवार को भोर से करीब नौ बजे तक लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। इससे वाहनों के पहिए भी थम गए। इससे लोगों को पूरे दिन हल्की ठंड का भी सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे से ही लोग एक बार फिर ठंड का सामना करने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवात मोंथा का प्रभाव समाप्त होने पर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ सुबह धुंध, कोहरे की आशंका है। बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से बीते सप्ताह के दौरान जहां वर्षा के साथ प्रदेश भर में तापमान में जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव देखा गया और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान अक्तूबर महीने के प्रेक्षण इतिहास में न्यूनतम स्तर पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसका असर समाप्त होने पर धीरे-धीरे मौसम साफ होने से पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भागों में अधिकतम तापमान में जहां 3-7 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। चार नवंबर की सुबह धुंध के साथ कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed