{"_id":"68c99dc0f33e94631a0109a7","slug":"siddharthnagar-news-rain-washed-away-the-colours-of-the-arrangements-mismanagement-came-to-the-fore-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144776-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश ने धो डाले इंतजाम के रंग...उभर आई बदइंतजामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश ने धो डाले इंतजाम के रंग...उभर आई बदइंतजामी
Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा लुंबिनी मार्ग के महुआरी गांव के पास सड़क पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
सिद्धार्थनगर। जलनिकासी के उचित प्रबंध न हाेने और नालियां जाम होने से सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश शहर में कई जगह हालात बदतर हो गए। बारिश के बाद शहर की फिर वहीं कहानी देखने को मिली। शहर के कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आया। मार्ग पर जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
इसमें कई मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने और घरों का गंदा पानी भी उसमें मिल जाने से समस्या और बढ़ गई है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले विभिन्न सरकारी और निजी संस्था में काम करने वालों को निकलने में कठिनाई हुई। उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ा।
वहीं नगर के पुराने नौगढ़ और शहर के आजाद नगर में नाला निर्माण होने के कारण वहां के हालात और खराब हो गए। निर्माण सामग्री और सड़क की खुदाई में निकाली गई मिट्टी वहीं पड़ी रहने से मोहल्ले के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन
नगर के लोगों का कहना है कि और बारिश हाे गई तो शहर के कई मोहल्लों में मुश्किलें कई गुना बढ़ जाएगी। नाले की सफाई न होने और क्षतिग्रस्त नालियों के सही न होने के कारण यह हालात बने हुए हैं।
बारिश ने यहां खड़ी कर दी मुसीबत, परेशान दिखे लोग : सोमवार रात और मंगलवार सुबह में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने शहर के लोगों को गर्मी से सुकून जरूर दिया, लेकिन जलभराव ने उनकी और उनके परिवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बारिश के पानी के साथ घरों से निकलने वाले पानी से सड़क पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ दूर जाने के बाद लोग मुख्य सड़क पर पहुंच पाए। नगर में सबसे लंबा नाला शहर के बीच का है। यहां नाला शहर को पार करते हुए हाइडिल तिराहा तक तो पहुंच गया, लेकिन आगे पानी निकलने की व्यवस्था न हाेने के कारण बारिश का पानी सड़क पर आ गया। इससे अशोक मार्ग मोड़ से मार्ट तक सड़क के एक लेन पर पानी भर गया, जहां से गुजरने में लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। इससे आगे बढ़े वन विभाग के नवीन मंडी रोड पर दोनों तरफ 50 मीटर दूरी में करीब डेढ़ फुट तक पानी बह रहा था। इससे से गुजरकर कई मोहल्ले के हजार लोग और कई चार से पांच हजार नियमित मंडी में आने वाले लोगों को परेशान होते देखा गया। कई सब्जी वाले और बाइक वाले पानी के कारण सड़क न दिखाई पड़ने से गिरकर भीग गए।