{"_id":"6ae779287abff7e304047ecd","slug":"siddharthnagar-news-rain-damages-crops-clouds-again-increase-farmers-worries-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167510-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश से फसलों को नुकसान, फिर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश से फसलों को नुकसान, फिर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Sun, 01 Nov 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
- तीन दिन तक हुई बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछ गईं तैयार फसलें
- कटाई का काम प्रभावित, मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे किसान
सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा से जिले में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे कटाई का काम प्रभावित हो गया है। रविवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे किसानों को दोबारा बारिश होने की चिंता सताने लगी है।
जनपद में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से डुमरियागंज, इटवा, बांसी, नौगढ़ और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। बारिश के साथ तेज हवा चलने से कटाई के लिए तैयार फसलें खेतों में गिर गईं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिन किसानों ने जल्द कटाई की तैयारी कर रखी थी, उन्हें अब मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
रविवार सुबह मौसम साफ होने की उम्मीद थी लेकिन दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। उन्हें डर है कि अगर दोबारा तेज बारिश हुई तो खेतों में बची फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
किसान सूर्यप्रकाश तिवारी, चिन्नू यादव और बजरंगी यादव का कहना है कि मौसम की मार से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। खाद, बीज और सिंचाई पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसलें गिरने के कारण आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो कटाई में और देरी होगी। फिलहाल किसान धूप निकलने और मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बची हुई फसल को सुरक्षित काटा जा सके।