फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Puja pandals reverberate with chants of 'Ganpati Bappa'

Siddharthnagar News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहे पूजा पंडाल

Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Puja pandals reverberate with chants of 'Ganpati Bappa'
- शाम होते ही आरती-कीर्तन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

- सुमहा, विशुनपुरवा, पिपरा नानकार समेत कई गांवों में स्थापित हैं गणेश प्रतिमाएं
पथरा। क्षेत्र में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में जुट रही है। गणपति बप्पा के जयकारों, आरती और भजन-कीर्तन से पंडालों का माहौल भक्तिमय हो गया है।
14 सितंबर से शुरू हुए गणेश चतुर्थी उत्सव के तहत क्षेत्र के सुमहा, विशुनपुरवा, पिपरा नानकार, करही, सेहरी बुजुर्ग सहित कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह और शाम श्रद्धालुओं की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम के समय आरती और भजन-कीर्तन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गणेश पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंज उठता है। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed