{"_id":"6aa450ca771b996cc00139ca","slug":"siddharthnagar-news-protest-held-demanding-a-five-day-banking-week-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164399-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। इसके तहत सरकारी बैंक शाखाओं के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। इससे बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा।
एसबीआई की मुख्य शाखा नौगढ़ के बाहर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि यह हड़ताल केवल विरोध की कार्रवाई नहीं है बल्कि बैंक कर्मचारियों के अधिकारों, सामूहिक सौदेबाजी और कार्य-जीवन संतुलन के प्रति उनके संकल्प को दर्शाती है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में आरबीओ-6 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, गोरखपुर अंचल के क्षेत्रीय सचिव रामदेव, दीपचंद, विकास चौधरी, निशा, अनिल कुमार, दिवाकर, प्रकाश, प्रदीप कुमार, फारुक और रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार : शोहरतगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को बैंक गेट पर ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसबीआई शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि बैंककर्मी पूरे सप्ताह कार्य कर रहे हैं। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार कार्य और अवकाश नहीं मिलने से बैंक कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है।