फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protest held at the CMO office; demands raised for their resolution

Siddharthnagar News: सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण की उठाई आवाज

Mon, 05 Oct 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protest held at the CMO office; demands raised for their resolution
- काली पट्टी बांधकर एड्स नियंत्रण कर्मियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

- लंबित मांगों के निस्तारण की मांग, 16 अक्तूबर से हड़ताल की चेतावनी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ की लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन के पहले चरण में कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर काम किया और सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर पांडेय ने बताया कि संघ की ओर से वर्ष 2023 से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को शासन स्तर पर उठाया जा रहा है। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने लंबित मांगों का जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि मांगों के समर्थन में संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत पांच से 11 अक्तूबर तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 से 14 अक्तूबर तक चिकित्सा संस्थानों, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ड्यूटी शुरू करने से पहले दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 16 अक्तूबर से प्रदेश में एचआईवी-एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित कर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
इस मौके पर जिलामंत्री आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष वसीम अकरम, उपाध्यक्ष शीला यादव, आशुतोष तिवारी, अंकिता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed