{"_id":"697ba318b37ccf17ba007130","slug":"siddharthnagar-news-protest-against-new-ugc-provisions-on-3rd-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152548-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में प्रदर्शन तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में प्रदर्शन तीन को
Thu, 29 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
- बीएसए ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक निकलेगा शांतिपूर्ण मार्च, सौंपा जाएगा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों को लेकर जिले में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में तीन फरवरी को सवर्ण समाज की ओर से बीएसए ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। बृहस्पतिवार को श्रीसिंहेश्वरी मंदिर पर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राम कृष्ण पांडेय ने कहा कि आज समाज आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े नए नियमों को लेकर संघर्ष कर रहा है। प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि तीन फरवरी को होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर शांतिपूर्ण ढंग से यूजीसी के नियमों का विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान रण विजय प्रताप सिंह, अविनाश मिश्रा, शिव मिश्रा, हेमंत मणि त्रिपाठी, अष्टभुजा सिंह, अमित पांडेय, शिवा पांडेय, संपूर्णानंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।